Headlines

नवादा में प्रणय चंद्रवंशी के घर पहुंचे सांसद भीम सिंह:परिजनों को दिया न्याय का भरोसा; डॉ. केपी सिंह से भी मिले, बोले- हत्या पर राजनीति ठीक नहीं




नवादा की अस्पताल रोड पर चंद्रवंशी समाज के वरिष्ठ नेता डॉ. केपी सिंह के घर राज्यसभा सांसद भीम सिंह पहुंचे। डॉ. केपी सिंह ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। सांसद भीम सिंह ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से मुलाकात कर कई मुद्दों पर बात की। सांसद भीम सिंह ने कहा कि डॉ. केपी सिंह चंद्रवंशी समाज के बड़े और वरिष्ठ नेता हैं। उनके घर पहुंचकर समाज से जुड़े मामलों को समझना और लोगों से बात करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी घटना को कोई रंग देने की कोशिश ठीक नहीं है। बाहर से आकर किसी की हत्या पर राजनीति करना भी सही नहीं है। सांसद ने डॉ. केपी सिंह से कहा कि समाज के बच्चों को न्याय दिलाने के लिए बेहतर कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस दिशा में हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की। राजनीतिक हालात और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक हालात, संगठन की गतिविधियों और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से बात हुई। मौके पर कई कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद थे। हिसुआ में मृतक प्रणय चंद्रवंशी के घर पहुंचे सांसद आज राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भीम सिंह नवादा के हिसुआ में मृतक प्रणय चंद्रवंशी के घर भी पहुंचे। उन्होंने दुखी परिवार वालों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। सांसद ने परिवार को हिम्मत बंधाते हुए साफ शब्दों में कहा कि यह घटना बहुत दुखद और गलत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना में जो भी अपराधी शामिल हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिला और प्रदेश कमेटी के नेता रहे मौजूद इस मौके पर जिला और प्रदेश कमेटी के ये नेता मौजूद रहे: राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पप्पू कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश अध्यक्ष जीत कुमार, जिला अध्यक्ष चंदन कुमार चंद्रवंशी, डॉ. केपी चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ चंद्रवंशी, प्रदेश महामंत्री दिलीप चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री (अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच) प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार निषाद, प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद कुमार चंद्रवंशी और अशोक चंद्रवंशी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *