Headlines

Delhi Kilokri Musician Murder Case


नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
संगीतकार सी विक्रम सिंह (इनसेट) को परिजन कंधे पर अस्पताल लेकर गए।  - Dainik Bhaskar

संगीतकार सी विक्रम सिंह (इनसेट) को परिजन कंधे पर अस्पताल लेकर गए।

दिल्ली के किलोकरी गांव में शोर-शराबे और शराब पीने का विरोध करने पर 54 साल के मणिपुरी संगीतकार सी विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों ने उन पर हमला किया था। चोटों के कारण सिंह की मौत हो गई।

वारदात 6 सितंबर (रविवार) रात करीब 11:30 बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि पिटाई की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। सिंह मणिपुर के रहने वाले थे और कई साल से किलोकरी गांव में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, वह मैतेई समुदाय से थे।

सिंह के बेटे याइफाबा उन्हें होली फैमिली अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद के सीसीटीवी फुटेज

संगीतकार के घर से निकलते लोग। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने सिंह पर हमला किया था, जिससे बाद में उनकी मौत हुई।

संगीतकार के घर से निकलते लोग। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने सिंह पर हमला किया था, जिससे बाद में उनकी मौत हुई।

वारदात के बाद सिंह के परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए।

वारदात के बाद सिंह के परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए।

सिंह को उनके बेटे कंधे पर लेकर गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

सिंह को उनके बेटे कंधे पर लेकर गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

छह लोगों पर हमला करने का आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सिंह ने अपने घर के बाहर छह युवकों के शोर मचाने और शराब पीने पर आपत्ति जताई थी। इसके युवकों ने घर में घुसकर उन पर लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के बेटे थे विक्रम

विक्रम मणिपुर के वेस्टर्न म्यूजिक सीन में जाना-माना नाम थे। उन्होंने अल्ट्रा वाइर्स, फीनिक्स और ईस्टर्न डार्क जैसे बैंड के साथ गिटार बजाया था और वे मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के सबसे बड़े बेटे थे।

नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी ने जांच की मांग की

दिल्ली यूनिवर्सिटी की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी (NESSDU) ने संगठन ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

संगठन ने कहा, रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली के किलोकरी में सिंह के घर के बाहर छह लोग शराब पी रहे थे और शोर कर रहे थे। आवाज कम करने के लिए कहने सिंह अपने घर से नीचे आए। इसके बाद उन लोगों ने सिंह पर हमला किया। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण बाद में उनकी मौत हो गई।

NESSDU ने इस घटना को “बेवजह की हिंसा” बताया।

—————-

ये खबर भी पढ़ें:

दिल्ली में मॉडल की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने पैर में 3 गोलियां मारकर किया गिरफ्तार; घर में घुसकर चाकू मारने का आरोप

दिल्ली में 21 साल की मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार रात वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने उसे घेरा तो इमरान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।