Headlines

चलती कारों पर पेड़ गिरा, डिप्टी-कलेक्टर की मां की मौत:इंदौर में गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन; डेढ़ घंटे तक दबी रहीं, 2 घायल




इंदौर में सोमवार शाम करीब 5 बजे बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सेंट्रल जेल के सामने सड़क से गुजर रही कारों पर 70 साल पुराना भारी-भरकम पेड़ गिर गया। कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंगी की मां की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए गोकुलदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान राधा देवी सिंगी (75) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराकर लौट रहीं थीं। हादसे में उनका पोता प्रखर सिंगी (25) और पारिवारिक मित्र वैशाली जायसवाल (55) घायल हुए हैं। अधिकारियों की बैठक ले रही थी डिप्टी कलेक्टर पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंगी नर्मदा घाटी विभाग की बैठक में थीं। जानकारी मिलते ही कमिश्नर भास्कर लक्ष्यकार ने बैठक निरस्त कर सभी को मौके पर भेजा और राहत-बचाव का काम शुरू कराया। महिला करीब डेढ़ घंटे तक दबी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राधा देवी की गर्दन गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। ऑपरेशन कराकर घर लौट रही थीं राधा देवी हादसे में जान गंवाने वाली राधा देवी हाल ही में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक पेड़ हटाने के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान कार पेड़ के नीचे दबी रही। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक, पुलिस ने राधा देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। सीजन में अब तक 22 इंच बारिश
इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक कुल 22 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सीजन में अब तक वर्षा कम हुई है। फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। स्थानीय सिस्टम बनने पर कुछ समय के लिए बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमवार को इंदौर में सवा 2 इंच बारिश हुई है।
…………………………………… उफनती नदी में डूबते युवक के संघर्ष का VIDEO मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में मानसूनी बारिश के दो सिस्टम सक्रिय हैं। इनके असर से अगले चार दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा। सोमवार को रीवा और सागर संभाग के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *