Headlines

8 सितंबर का राशिफल:वृष राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है और कन्या वाले नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (8 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 8 सितंबर को वृष राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नए काम की पहली पेमेंट आने और नौकरी में फायदेमंद ट्रांसफर की सूचना मिलने के योग हैं। मेष राशि के रियल एस्टेट कारोबारियों की लाभदायक डील हो सकती है।

कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिल सकता है। तुला राशि के प्रॉपर्टी कारोबारियों को बड़ी डील और कुंभ राशि वालों को अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। मीन राशि के लोहे और मशीनरी कारोबार में फायदा हो सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष -पॉजिटिव- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। मेहनत के उचित नतीजे पाने के लिए कर्मप्रधान रहना होगा। अपनी ऊर्जा और क्षमता को पहचानें और उनका सही उपयोग करें। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना बनाई है, तो आज उसके सफल होने का समय है। नेगेटिव- समय के मुताबिक खुद को ढालना जरूरी है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपने व्यक्तित्व को और निखारने की कोशिश करें। कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिससे बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए वास्तविकता को समझकर फैसले लें।

व्यवसाय- बिजनेस में कुछ चुनौतियां और समस्याएं रहेंगी। मेहनत जारी रखें। दोपहर बाद अचानक काम अपने आप बनने शुरू हो जाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में कागजी काम करते समय बहुत सावधानी रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। इससे आपके काम व्यवस्थित तरीके से बनते जाएंगे। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। संतुलित दिनचर्या से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आज आप अपने अंदर अद्भुत उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा और आप उसका पूरा लाभ उठाने में सक्षम रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी आज मिलने की संभावना है। नेगेटिव- आलस की वजह से कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी किसी बात पर भाइयों से विवाद होने की आशंका है, लेकिन अपने उचित व्यवहार से परिस्थितियां संभाल लेंगे। बच्चे पढ़ाई में किसी तरह की लापरवाही न करें।

व्यवसाय- युवाओं को बिजनेस में किसी नए काम की पहली पेमेंट मिलने की संभावना है, जिससे मन खुश रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है, जो उनके लिए भाग्यशाली साबित होगी। लव- जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक काम की योजना बनेगी और घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इसलिए पूरे मन से अपने कामों को पूरा करें। नेगेटिव- युवा वर्ग ध्यान रखें कि यह समय सकारात्मक रहकर अपने काम पूरे करने का है। बेकार की बातों और गलत संगत में अपना समय बर्बाद न करें। एकाग्रता बढ़ाने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लें। अपना बजट व्यवस्थित रखें।

व्यवसाय- कारोबार की कार्यप्रणाली में नयापन लाने के लिए स्टाफ का भी सहयोग मिलेगा। मीडिया से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान रखें। कोई खास और फायदेमंद सूचना मिल सकती है। अभी कहीं भी ज्यादा निवेश न करें, क्योंकि उससे फायदा नहीं होगा। लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें और अपने स्वभाव में गंभीरता लाएं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। स्त्री रोग से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- नई गतिविधियां शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत फैसला बेहतर साबित होगा। आपकी योग्यता और व्यवस्थित कार्यप्रणाली कामों को ज्यादा गति देगी। घर में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी योजना बनेगी। नेगेटिव- कोई उपलब्धि मिले तो ज्यादा सोच-विचार न करें। सही समय पर सही काम न करने से आपको ही नुकसान हो सकता है। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता बनाए रखना जरूरी है। जायदाद से जुड़ी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है।

व्यवसाय- व्यावसायिक कामों में गति आएगी, लेकिन आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। पार्टनरशिप बिजनेस में पुराने मतभेद खत्म होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ नई गतिविधियों की जानकारी भी मिलेगी। ऑफिस में आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। ऐसे संबंधों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री की योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में आसानी होगी। नेगेटिव- किसी पड़ोसी या मित्र के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। धैर्य और समझदारी से समाधान निकालें। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि उसे पूरा करना मुश्किल हो सकता है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था और काम करने के तरीके में सुधार लाने की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी गैरकानूनी काम में रुचि न लें, वरना जांच की स्थिति बन सकती है। लव- परिवार में एक-दूसरे के प्रति तालमेल बनाए रखें। विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। स्त्री रोग से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- लोगों के साथ आपकी गहरी बातचीत होगी और आपके व्यक्तित्व की कुछ सकारात्मक बातें उनके सामने आएंगी। परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। आपकी मेहनत के उचित नतीजे भी सामने आएंगे। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सचेत रहें। इस समय कहीं भी निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। जल्दबाजी और लापरवाही, दोनों आपकी तरक्की में रुकावट बनेंगी। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। यात्रा के दौरान अपना सामान अच्छी तरह जांच लें।

व्यवसाय- व्यावसायिक नजरिए से परिस्थितियां अनुकूल हैं। सिर्फ सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। बिजनेस से जुड़े किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना पढ़े कोई कार्रवाई न करें। नौकरी में टारगेट पूरा होने से प्रमोशन भी मिल सकता है। लव- वैवाहिक जीवन सुकून भरा रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी रखें, क्योंकि इनका असर आपके करियर और परिवार पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- जिन लोगों का वजन अधिक है, उनमें ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं। इसलिए सावधान रहें और नियमित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- आज आपके प्रयासों और सूझबूझ से प्रॉपर्टी या किसी अन्य गतिविधि से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं, तो आपके संपर्क कुछ अच्छे अवसर दिला सकते हैं। इसलिए अपने संपर्कों को और मजबूत बनाए रखें। नेगेटिव- बड़े-बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी न आने दें। करीबी रिश्तों को खराब होने से बचाने के लिए अगर आपको झुकना पड़े, तो इसे शर्मिंदगी न समझें। विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।

व्यवसाय- बिजनेस में आपकी कोई कार्यप्रणाली लाभदायक रहेगी और उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी के कारोबार में कोई बड़ी डील हो सकती है। यह भी ध्यान रखें कि लापरवाही और जरूरत से ज्यादा उदारता बिजनेस के लिए नुकसानदायक हो सकती है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध के जल्द ही विवाह में बदलने के योग हैं। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपनी नियमित जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- फाइनेंस से जुड़ा कोई उलझा मामला आज सुलझ सकता है। संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग कारगर रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका प्रभाव बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम भी पूरा होगा। नेगेटिव- व्यवहार और दिनचर्या में संयम रखें। ससुराल पक्ष से कुछ शिकायतें रह सकती हैं, लेकिन संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए आपके प्रयास भी जरूरी हैं। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान हट सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में निवेश के लिए अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर भरपूर ऑर्डर रहेंगे, लेकिन ज्यादा निवेश न करें। ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने मन और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, जिससे घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच नियमित करवाएं। इलाज के प्रति लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपका कोई अनुभव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और विपरीत परिस्थिति में सही समाधान भी मिलेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- कोई विपरीत स्थिति बने तो गुस्से और आवेश जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में बहुत सोच-विचार और सूझबूझ से फैसला लें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की जिम्मेदारी आपकी रहेगी। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसानदायक साबित हो सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों की लापरवाही रहेगी। इसलिए हर काम अपनी मौजूदगी और निगरानी में करवाएं। निवेश से जुड़ी किसी योजना में पैसा लगाने से पहले सभी पहलुओं पर जरूर विचार करें। लव- आपका रोमांटिक मूड पार्टनर के साथ संबंधों को और मधुर बनाएगा। प्रेम संबंध मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। असंतुलित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक– 4

मकर – पॉजिटिव- किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो दिन बहुत शुभ है। यह निवेश भविष्य में अच्छा लाभ देगा। मेहमानों की आवभगत में भी समय बीतेगा। घर आए लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। नेगेटिव- अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी तरह का जोखिम लेने या जल्दबाजी करने से बचें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएं। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं और संबंधों में कटुता आ सकती है।

व्यवसाय- इस समय कार्यस्थल पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। सभी फैसले खुद लें। ऑफिस के कामों में अपना टारगेट समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय उचित दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य- अपना रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या है, तो अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- कोई खास काम समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक व आत्मिक सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आप अपना विकास करना चाहते हैं, तो थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। वित्तीय योजनाओं को कार्यरूप देने का सही समय है। नेगेटिव- बच्चों को डांटने-फटकारने के बजाय उनसे दोस्ताना व्यवहार रखें और उनकी समस्याएं सुलझाने में सहयोग करें। लेनदेन से जुड़े किसी काम में गलती होने से नुकसान हो सकता है। इसकी वजह से संबंध भी खराब हो सकते हैं।

व्यवसाय- बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए आलस और लापरवाही बिल्कुल न करें। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ तालमेल रखने से उनकी कार्यक्षमता में सुधार आएगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। अचानक किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। अविवाहित लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से जोड़ों और टांगों में दर्द बढ़ सकता है। ज्यादा तनाव और चिंता करने से बचें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- विचारों में सकारात्मकता बनाए रखने से आप अपने काम बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगे। आज लंबे समय तक लाभ देने वाली योजना पर परिवार के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी। नेगेटिव- अपनी और परिवार की सुख-सुविधाओं को प्राथमिकता दें, लेकिन खर्च के मामले में जरूरत से ज्यादा दरियादिली उचित नहीं है। यह समय भावनाओं के बजाय व्यावहारिक होने का है। कोई करीबी व्यक्ति आपकी समस्या का कारण भी बन सकता है।

व्यवसाय- मौजूदा बिजनेस के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी दिलचस्पी लें, लेकिन आज कोई नया फैसला न लें। नुकसान होने की आशंका है। लोहे या मशीनरी से जुड़े बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर तकरार हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न जाएं। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योग जरूर करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *