![]()
किशनगंज में परिवार के भरण-पोषण के लिए सूरत में मजदूरी करने गए एक व्यक्ति के घर लौटने पर पत्नी और छह साल की बेटी के साथ जेवरात व नकदी गायब मिले। पति ने एक युवक पर पत्नी और बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। 2004 में हुई थी शादी, दो बच्चे भी हैं पीड़ित गुणाधर दास पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र के दोघरिया गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2004 में किशनगंज निवासी मेनूका देवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 साल का बेटा और छह साल की बेटी है। छह महीने पहले काम के लिए गया था सूरत गुणाधर के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह करीब छह महीने पहले मजदूरी करने सूरत चले गए थे। पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती थी। दोनों के बीच फोन पर नियमित बातचीत होती थी। 22 अगस्त को बेटी को लेकर मायके गई थी शिकायत के अनुसार, 22 अगस्त को मेनूका अपनी छह साल की बेटी को लेकर मायके गई थी। एक दिन वहां रुकने के बाद उसने घर लौटने की बात कही, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। पति ने जब फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। कई दिनों तक पत्नी और बेटी की कोई जानकारी नहीं मिलने पर गुणाधार 26 अगस्त को सूरत से वापस घर पहुंचे। घर से जेवर और 45 हजार रुपये भी गायब घर पहुंचने पर उन्हें पत्नी और बेटी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात तथा करीब 45 हजार रुपये नकद भी नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इंस्टाग्राम स्टेटस से बढ़ा शक गुणाधार ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को उन्हें शिवा कुमार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो स्टेटस दिखाई दिया। उनके मुताबिक, वीडियो में उनकी पत्नी, छह साल की बेटी और शिवा कुमार एक स्प्लेंडर प्लस बाइक पर साथ नजर आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने शिवा कुमार पर पत्नी और बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शुरू की महिला-बच्ची की तलाश पीड़ित ने वीडियो के स्क्रीनशॉट समेत उपलब्ध अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला और बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है। साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
Source link
किशनगंज में पत्नी-बेटी के साथ जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग फरार:पति सूरत में था, इंस्टाग्राम स्टेटस से मिला सुराग, FIR दर्ज
