Headlines

मोहनिया टोल प्लाजा के पास कंटेनर से 29 मवेशी बरामद:3 इंटरडिस्ट्रिक्ट तस्कर गिरफ्तार, बिहार से UP ले जाए जा रहे थे पशु




कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। मोहनिया टोल प्लाजा के पास एक संदिग्ध कंटेनर से 29 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मुसाबुल (पिता: महबूब), मो. वारिस (पिता: मो. दुल्हा) और मुस्तबीन (पिता: मो. शकील) के रूप में हुई है। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि एक कंटेनर में अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। मवेशियों को UP के उन्नाव ले जा रहे थे सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई और मवेशी बरामद हुए। शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मवेशियों को बिहार के बारुण से उत्तर प्रदेश के उन्नाव ले जाया जा रहा था। तस्करों ने कंटेनर में एक और सहयोगी के छिपा होने की बात भी बताई है, जिसकी तलाश जारी है। बरामद सभी मवेशियों को नुआंव मेला भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *