Headlines

अररिया में 4.92 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली नागरिक अरेस्ट:एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,स्कूटी से भारत से नेपाल जाने की थी तैयारी




अररिया में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसएसबी और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी की 52वीं वाहिनी और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 4.92 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल निवासी हरि राय के रूप में हुई है। संयुक्त टीम ने उसे अमगाछी के पास सीमा स्तंभ संख्या 164/2 से करीब दो किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र से पकड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई जानकारी के अनुसार, टीम को इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसबी और सिकटी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गश्त और जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान स्कूटी से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 4.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई। भारत से नेपाल जाने की तैयारी में था शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि हरि राय भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बरामद स्मैक और अन्य सामान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिकटी थाना पुलिस को सौंप दिया गया। तस्करी रोकने को अभियान जारी एसएसबी इंस्पेक्टर गंगा राम ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में एसएसबी के इंस्पेक्टर गंगा राम समेत जवान और सिकटी थाना पुलिस की टीम शामिल रही। अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *