Headlines

दहेज में अपाचे बाइक नहीं मिली तो नवविवाहिता की हत्या:सहरसा में परिजन बोले-'गला घोंटकर मारा'; PM रिपोर्ट का इंतजार, ससुराली फरार




सहरसा के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वार्ड नंबर सात निवासी राकेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी ननकी देवी के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज में अपाचे बाइक नहीं मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार ननकी की शादी करीब एक साल पहले राकेश कुमार से हुई थी। राकेश दिल्ली में मजदूरी करता है। मृतका के मामा का आरोप है कि शादी के बाद से ही अपाचे बाइक की मांग को लेकर ननकी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका दावा है कि ननकी की गला घोंटकर हत्या की गई है। स्थानीय लोगों ने मायके वालों को दी सूचना मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि घटना की जानकारी उन्हें ससुराल वालों ने नहीं दी। स्थानीय लोगों के फोन से उन्हें ननकी की मौत की सूचना मिली। इसके बाद उसके मामा, दादा और अन्य परिजन लक्ष्मीनिया गांव पहुंचे। वहां घर के एक कमरे में ननकी का शव पड़ा मिला। फांसी लगाकर हत्या की आशंका मायके वालों ने आशंका जताई है कि पहले ननकी की हत्या की गई और इसके बाद शव को कमरे में छोड़कर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह बनमा इटहरी थानाध्यक्ष कुंदन साहनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मौत का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ननकी की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *