Headlines

शेखपुरा में किडनैप किशोरी बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार:मौसा ने दर्ज कराई थी FIR, पुलिस ने बताया लव अफेयर का मामला




शेखपुरा के कसार थाना क्षेत्र से 16 साल की एक किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। इस मामले में अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कसार थाना क्षेत्र के ससबहना गांव निवासी अभिमन्यु प्रसाद के बेटे कुंदन कुमार के रूप में हुई है। छापेमारी का नेतृत्व कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मिलकर किया। अपहरण की FIR दर्ज कराई थी पुलिस सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बरामद किशोरी झारखंड के धनबाद जिले की रहने वाली है। वह करीब 20 दिन पहले कसार थाना क्षेत्र में अपनी शादीशुदा मौसी के घर आई थी। दो दिन पहले किशोरी के मौसा ने स्थानीय थाने में उसके अपहरण की FIR दर्ज कराई थी। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने जल्दी कार्रवाई की और गिरफ्तार युवक के घर से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग का बताया है। कोर्ट में किशोरी को पेश किया जाएगा बरामद किशोरी का पुलिस की देखरेख में मेडिकल जांच कराया जा रहा है। इसके बाद उसे स्थानीय कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा। वहीं, गिरफ्तार युवक को अपहरण के आरोप में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *