![]()
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर मधुबनी सदर अस्पताल में ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान बुधवार को शुरू किया गया है। इसका मकसद गैर-संचारी रोगों (NP-NCD) की पहचान, जांच और उपचार को आम लोगों तक पहुंचाना है। यह अभियान 2 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस मौके पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा और सिविल सर्जन हरेन्द्र कुमार मौजूद रहे। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर और कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, जांच और उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और इन रोगों की जांच व इलाज की सुविधा देने पर जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और इलाज से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि वे अभियान को अच्छे से चलाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएं। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। डीएम ने जागरूकता रथ चलाने और प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया। सिविल सर्जन हरेन्द्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान तय दिशा-निर्देशों के हिसाब से जांच और इलाज की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य जांच को गंभीरता से लें और कोई भी स्वास्थ्य समस्या होने पर समय पर डॉक्टर की सलाह लें।
Source link
गैर-संचारी रोगों की जांच के लिए'चिकित्सा आपके द्वार' अभियान शुरू:डीएम ने किया शुभारंभ, 30 नवंबर तक चलेगा
