Headlines

करमचट डैम से छोड़ा गया 20 हजार क्यूसेक तक पानी:कैमूर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, लगातार बारिश से नदियों में उफान;प्रशासन अलर्ट




कैमूर में दुर्गावती जलाशय (करमचट डैम) से पानी छोड़े जाने और लगातार बारिश के कारण नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। आपदा प्रबंधन शाखा, कैमूर के आदेश के मुताबिक दुर्गावती बांध से 15 से 20 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया है। मौसम विभाग ने भी अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 15 से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जलाशय से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद दुर्गावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। लगातार बारिश ने भी हालात को और गंभीर बना दिया है। बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ा दुर्गावती नदी के साथ जिले की अन्य बरसाती नदियों में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका को लेकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। सभी अंचलाधिकारियों को अलर्ट आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को तत्काल स्थिति की जानकारी दें और उन्हें सतर्क करें। ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नदियों और तेज बहाव वाले इलाकों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए भी तैयार रहने को कहा गया है। जलाशय से और पानी छोड़े जाने की संभावना प्रशासन ने संकेत दिया है कि बारिश और जलस्तर की स्थिति को देखते हुए आने वाले समय में करमचट डैम से और पानी छोड़ा जा सकता है। अधिकारियों को इमरजेंसी तैयारी का निर्देश बाढ़ और जलभराव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी थानाध्यक्षों, प्रखंड विकास अधिकारियों और अनुमंडल अधिकारियों को सतर्क रहने तथा इमरजेंसी इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। अफवाहों से बचने की अपील जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *