Headlines

जमुई में दो ठिकानों पर छापेमारी:भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 3 लोग हिरासत में लिए गए, एक मौके से फरार




जमुई पुलिस ने सोमवार शाम नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को कवैया मुसहरी के समीप एक मकान में लंबे समय से प्रतिबंधित कफ सिरप के भंडारण की सूचना मिली थी। यह भी सामने आया था कि यहां से कफ सिरप की खेप विभिन्न स्थानों पर भेजी जाती थी। सूचना के आधार पर जमुई सदर थाना और खैरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम इस मकान को घेरकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कई कार्टन कफ सिरप बरामद किए गए। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित बिजली के तार भी मिले हैं। इनपे के पास दूसरे मकान में भी छापेमारी वहीं, नगर थाना क्षेत्र के इनपे के समीप स्थित एक अन्य मकान में भी पुलिस ने छापेमारी की। यहां से भी भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर पुलिस कफ सिरप की खेप के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित कफ सिरप का यह कारोबार किन लोगों के माध्यम से संचालित किया जा रहा था और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है। कुल बरामदगी की मात्रा अभी स्पष्ट नहीं हालांकि, समाचार लिखे जाने तक बरामद कफ सिरप की कुल मात्रा और कार्रवाई से संबंधित विस्तृत आधिकारिक जानकारी पुलिस की ओर से जारी नहीं की गई थी। जमुई पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *