Headlines

सरकारी नौकरी लगने पर बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी फरार:पति ने पढ़ाई पर ढाई लाख किया खर्च, पत्नी ने धमकी दी थी; 3 में से एक की होगी मौत




रोहतास में महिला कॉन्स्टेबल ने सरकारी नौकरी लगने के बाद पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। महिला की पोस्टिंग बेगूसराय BSAP में बताई जा रही है। पीड़ित पति ने डालमियानगर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति की पहचान बिगहा निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है। अजय सिंह की शादी 26 जनवरी 2025 को अर्चना भारती से हुई थी। अजय ने बताया कि शादी के बाद लगभग छह महीने तक मेरा वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। इस दौरान मैंने अपनी पत्नी की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पूरा सहयोग किया। उसके साथ सुबह दौड़ने जाता था, उसके लिए ट्रेनिंग किट खरीदी। पढ़ाई में उसने जब-जब डजो सहयोग मांगा सब उपलब्ध करवाया। उसकी पूरी पढ़ाई में मेरा ढाई से 3 लाख रुपए खर्च हुए। पति को WhatsApp चैट देखकर हुआ था शक इसी बीच मैंने अर्चना का उसके गांव के लड़के विवेक के साथ WhatsApp पर बातचीत देख ली। इसके बाद मुझे उसपर शक हुआ, मैंने उसे समझाया भी था। कुछ दिन उसे बिहार पुलिस में नौकरी मिल गई। इसके बाद वो ट्रेनिंग के लिए बेगूसराय चली गई, वहां जाने के बाद वो मुझसे बातचीत करना बंद कर दी। अजय सिंह ने दावा किया है कि अर्चना और विवेक के बीच शादी से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने मुझे धमकी भी दी थी कि तीनों में से किसी की मौत होगी। इसी सब परेशानी के बीच मेरा एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद अर्चना को उसकी मां और जीजा समझाकर घर लेकर आए। 6 महीने तक वो मेरे साथ रही। दवाई लाने जाने का बहाना बनाकर घर से भागी इसी बीच 3 जुलाई को वो सुबह 6 बजे मुझे उठाई और पूछी डयूटी पर जाएंगे या नहीं। 10 बजे तक मेरा भाई और मैं काम पर चले गए। बच्चे भी स्कूल चले गए। घर में सिर्फ भाभी और अर्चना थी। अर्चना ने भाभी को दवा खरीदने जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। पति ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी घर छोड़ते समय कुछ आभूषण और नगदी भी अपने साथ ले गई हैं। वहीं पत्नी के घर से जाने के बाद अजय सिंह ने डालमियानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला की मां भी बेटी की तलाश और मामले की जांच के लिए रोहतास SP के पास पहुंची है। रोहतास के एसपी राज ने बताया कि यह मामला निजी प्रकृति का है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस महिला के ससुराल छोड़ने की परिस्थितियों और पति द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *