Headlines

भतीजे की छठी में चाचा की छत से गिरकर मौत:घर में कार्यक्रम के बाद सोने गए थे, नींद में छत का किनारा पता नहीं चला




औरंगाबाद में भतीजे की छठी में चाचा की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक सूरज कुमार (40) है। जो छत पर सोने गए थे। घर में भाई सुजीत के बेटे का छठी कार्यक्रम चल रहा था। गेस्ट के जाने के बाद छत पर गए थे। रात करीब ढाई बजे वे पेशाब के लिए उठे। वे नींद में छत के किनारे तक पहुंच गए थे। इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और गिर गए। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। सूरज को सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नारायण मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, जमुहार रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जमुहार के लिए रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना देव प्रखंड के पवई गांव की है। परिजन ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया परिजन शव को लेकर दोबारा सदर अस्पताल पहुंचे। हालांकि, बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई।
तीन महीने पहले जानलेवा हमला हुआ था सूरज के पिता की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। वह परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन महीने पहले नगर थाना क्षेत्र के महुआ शहीद मुहल्ला में सूरज पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के बाद स्वस्थ होकर उन्होंने फिर से परिवार की जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *