Headlines

बांका में राखी बांधकर लौट रही महिला की मौत:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हादसा, बेटा भी घायल; अस्पताल में चल रहा इलाज




बांका के रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया-धोरैया मुख्य सड़क मार्ग पर बाबूराप्रशाखा कटिया नहर के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका अपने पुत्र के साथ मायके से भाई को राखी बांधकर बाइक से घर लौट रही थी।हादसे में उसका पुत्र भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया मृतका की पहचान ओड़हारा पंचायत के मोहना गांव निवासी सुबोध शर्मा की करीब 45 वर्षीय पत्नी नंदिनी देवी के रूप में हुई है।हादसे में उनका पुत्र संजीव कुमार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को पुनसिया बाजार स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नंदिनी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। यहां से भी चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार नंदिनी देवी अपने पुत्र संजीव शर्मा के साथ भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव स्थित मायके गई थीं। रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी।इसके बाद मां-बेटा मोटरसाइकिल से मोहना गांव स्थित घर लौट रहे थे।इसी दौरान बाबूराप्रशाखा कटिया नहर के पास पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई टक्कर के बाद नंदिनी देवी और उनका पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी की दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा। आसपास के लोगों के पहुंचने तक टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो चुका था। परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बांका सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद नंदिनी देवी को मृत घोषित कर दिया। पति कोलकाता में करते हैं फर्नीचर का काम महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सदर अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।वहीं घायल पुत्र संजीव शर्मा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि नंदिनी देवी के पति सुबोध शर्मा कोलकाता में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। नंदिनी देवी अपने पीछे पति और तीन पुत्रों को छोड़ गई हैं। नंदिनी देवी भाई को राखी बांधने मायके गई थीं रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत की खबर से मोहना गांव में मातम पसर गया।परिजनों ने बताया कि घर में रक्षाबंधन को लेकर खुशी का माहौल था। नंदिनी देवी भाई को राखी बांधने मायके गई थीं। थाना अध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी किसी को अंदाजा नहीं था कि घर लौटते समय यह खुशी मातम में बदल जाएगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *