![]()
कैमूर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के लिए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। शुक्रवार को ‘पुलिस दीदी’ टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूटी से लगातार इलाकों में करेंगी पेट्रोलिंग इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान, ‘पुलिस दीदी’ टीम की महिला अधिकारियों ने स्कूली छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि स्कूल आने-जाने के दौरान पुलिस टीमें स्कूटी से लगातार क्षेत्रों में गश्त करेंगी, ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। निडर होकर पढ़ाई जारी रखने प्रोत्साहित किया टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के तरीके, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और आपातकालीन स्थितियों के लिए विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी भी दी। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को प्रेरित किया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, भय या असुरक्षा महसूस होने पर वे बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान, पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं की समस्याओं को सुना और उन्हें निडर होकर अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कैमूर पुलिस की इस पहल से छात्राओं और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
Source link
कैमूर में पुलिस दीदी ने छात्राओं को किया जागरूक:कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई
