Headlines

कैमूर को जल-जमाव से मिलेगी राहत:DM ने सड़क, नाले और पार्क निर्माण के दिए निर्देश




कैमूर के जिला समाहरणालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर परिषद भभुआ की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं, जल-जमाव से मुक्ति, यातायात प्रबंधन और सौंदर्यीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने ‘हर घर नल-जल योजना’, ‘गली-नाली पक्कीकरण’ और ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थलों को चिह्नित कर डेवलप करने के निर्देश बुडको द्वारा संचालित अधूरी परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए, जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा, जिससे शहरवासियों को जल-जमाव से स्थायी राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, शहर को जाम-मुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक रूट प्लान तैयार करने और उपयुक्त पार्किंग स्थलों को चिह्नित कर विकसित करने के निर्देश दिए गए। नहीं किया जाएगा गुणवत्ता से कोई समझौता पर्यावरणीय संतुलन और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नए पार्कों के निर्माण तथा प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और संवेदकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *