Headlines

DM ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की:सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर सामान्य, डेढ़ लाख क्यूसेक से है कम




कोसी नदी के जलस्तर को लेकर सुपौल जिले में फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोसी नदी का जलस्तर फिलहाल डेढ़ लाख क्यूसेक से भी कम है। स्थिति सामान्य है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन कोसी नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास नहीं करने की अपील की है। साथ ही, केवल जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा है। कोसी बराज से 1,42,360 क्यूसेक पानी छोड़ा गया इधर, कोसी बराज से गुरुवार 27 अगस्त की सुबह 10 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 1,38,360 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसके अलावा ईस्टर्न कोसी मेन कैनाल (ईकेएमसी) में डिस्चार्ज शून्य रहा, जबकि वेस्टर्न कोसी मेन कैनाल (डब्ल्यूकेएमसी) में 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस तरह कुल डिस्चार्ज 1,42,360 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो घटते क्रम (F) में है। वहीं, 27 अगस्त को सुबह 10 बजे बराज से ऊपर की ओर यानी बैकवाटर/अपस्ट्रीम स्तर से संबंधित आंकड़ा 96,125 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो बढ़ते क्रम (R) में बताया गया है। प्रशासन के अनुसार वर्तमान स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और बिना पुष्टि के किसी भी संदेश या सूचना को आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *