Headlines

सवर्ण समाज ने SC/ST एक्ट के खिलाफ किया प्रोटेस्ट:नवादा में बिल वापसी की मांग, पीएम का पुतला फूंका;UGC के खिलाफ प्रदर्शन




बिहार के नवादा में सवर्ण समाज ने UGC एक्ट के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। अखिल भारतीय सम्मान जाति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस मार्च में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया। इस आक्रोश मार्च का संयोजन राजेश कुमार श्री और सह-संयोजन मनीष कुमार सिन्हा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने एससी/एसटी एक्ट को वापस लेने, इसके दुरुपयोग को बंद करने, राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन करने और आरक्षण नीति में बदलाव करने की मांग की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सवर्ण समाज के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और रविशंकर प्रसाद सहित स्थानीय सांसदों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे नेता अपनी सरकार में रहते हुए भी अपने समाज के पक्ष में बोल रहे हैं, जबकि सवर्ण समाज के नेता खामोश हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं और बिल वापस नहीं लिया गया, तो वे आने वाले चुनावों में ऐसे नेताओं को सबक सिखाएंगे। उन्होंने जंतर-मंतर पर आंदोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाधा डालने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को देखते हुए नवादा जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की थी। लगभग 20 स्थानों पर पुलिस अधिकारियों और दंडाधिकारियों को तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *