![]()
कटिहार के डी.एस. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलकूद, फिटनेस और राष्ट्र-निर्माण से जोड़ना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के लाइव प्रसारण से हुई। प्रधानमंत्री के संदेश के बाद, स्थानीय सत्र में खेलों के विकास और खेल अवसंरचनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि थे। उन्होंने युवाओं को खेल और फिटनेस को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि बबन झा, वीरेंद्र यादव और शोभा जायसवाल ने भी युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. नारायण कुमार झा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता का भी माध्यम है। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार व डॉ. शीला कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, कोच प्रवीण यादव व सुनील कुमार उपस्थित थे। मेरा युवा भारत के विक्रम कुमार मंडल, शिवम् कुमार, कुणाल कुमार, मिथिलेश कुमार, संजना कुमारी, प्रमोद कुमार, दीपू पाल, माही कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और युवा भी मौजूद रहे।
Source link
डी.एस. कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद आयोजित:PM के संबोधन से जुड़े युवा; खेल, फिटनेस और राष्ट्र-निर्माण से जुड़ने का संदेश मिला
