![]()
कटिहार के बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में कांवरिया सेवा समिति द्वारा 26 अगस्त को एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 10,000 कांवरियों को निशुल्क सुविधाएं प्रदान की गई। समिति की स्थापना साल 1999 में हुई थी और यह प्रत्येक सावन माह में कांवरियों की सेवा करती है। शिविर में कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज सहित विभिन्न जिलों से आए कांवरियों ने रात्रि विश्राम किया। ये कांवरिया मनिहारी स्थित उत्तर वाहिनी गंगा नदी से जल भरकर बाबा गोरखनाथ धाम और अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जाते हैं। समिति कांवरियों की लंबी यात्रा को देखते हुए उनके विश्राम और भोजन की विशेष व्यवस्था करती है। 36 से ज्यादा लगाए गए निशुल्क स्टॉल सेवा शिविर में 3 दर्जन से अधिक निशुल्क स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा कांवरियों को भोजन (पूरी-सब्जी, खीर, खिचड़ी), पानी, नींबू, चाय, फल और प्राथमिक उपचार के लिए मुफ्त दवाएँ जैसी सुविधाएँ दी गईं। चिकित्सा सुविधा, पेयजल और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सेवा शिविर के साथ-साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें भागलपुर की गायिका नेहा चंचल और विशाल गगन सहित राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें….
विधायक-मेयर ने कार्यक्रम का लिया उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन रात 8:00 बजे सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, मेयर उषा देवी अग्रवाल, बरारी विधायक विजय सिंह और उप महापौर मंजूर खान ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। कांवरियों ने रात भर भजनों का आनंद लिया। इस सेवा शिविर में हिंदू जागरण उत्तर बिहार, धर्मराज गैस एजेंसी, बंटी स्टोर, एसएस मेमोरियल हॉस्पिटल, जय माता दी सेवा शिविर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित कई संगठनों ने निशुल्क स्टॉल लगाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा समिति के प्रभाकर झा, विनोद सिंह, मंटू सिंह, विप्लव सिंह, प्रकाश सोनी, एस के और संजय गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Source link
