![]()
कटिहार जिला प्रशासन नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड और गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी संबंधित पदाधिकारियों को संभावित आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर पूरी तरह तैयार रहने और आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आमजनों को अलर्ट करने का दिया निर्देश सभी अंचल अधिकारियों (CO) और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमजनों को संभावित जलस्तर वृद्धि के बारे में सतर्क करें। उन्हें जलस्तर बढ़ने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने को कहा गया है। विशेष रूप से नदी और तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है। अंचल स्तर पर नियंत्रण कक्ष किए गए स्थापित संभावित बाढ़ की स्थिति से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल जिला प्रशासन और अन्य अधिकृत सरकारी माध्यमों पर भरोसा करने को कहा गया है। आमजनों की सहायता और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित समन्वय के लिए जिला, अनुमंडल और सभी अंचल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06452-239025/239026 और 06452-242400 हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ की स्थिति में आपसी समन्वय, सतत निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।
Source link
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक में जलस्तर बढ़ने की आशंका:कटिहार DM ने अलर्ट किया जारी, तटबंधों पर विशेष निगरानी के निर्देश
