Headlines

गोपालगंज में गंडक का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट:निचले इलाकों में माइकिंग, SDM आपदा-SDO ने किया निरीक्षण; ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील




गोपालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। तिब्बत-चीन क्षेत्र में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की आशंका के चलते गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए अपर समाहर्ता (आपदा), अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने बुधवार को संवेदनशील और निचले इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… लोगों को सतर्क रहने की अपील सदर अंचलाधिकारी की ओर से निचले इलाकों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई। लोगों से कहा गया कि जलस्तर बढ़ने या किसी भी तरह की आपात स्थिति में वे तत्काल सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर चले जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें गंडक नदी के संभावित बढ़ते जलस्तर की जानकारी दी। उन्होंने निचले और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षित स्थानों पर जाने में सहयोग करने की अपील की। जलस्तर और प्रभावित इलाकों पर नजर प्रशासन ने कहा कि गंडक नदी के जलस्तर और प्रभावित होने वाले इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें-एसडीओ एसडीओ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और घबराने के बजाय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने विशेष रूप से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह मिलने पर तत्काल सहयोग करने को कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *