![]()
मधुबनी शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। अंजुमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत के तत्वावधान में आयोजित इस जुलूस में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया। यह जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों और संदेशों के साथ पैगंबर साहेब की शिक्षाओं को याद किया। पूरे मार्ग में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना देखी गई। अनुशासन बनाए रखने पर स्पेशल फोकस इस अवसर पर अमानुल्लाह खान ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहेब ने पूरी दुनिया को इंसानियत, मोहब्बत, बराबरी और अमन-शांति का संदेश दिया। उन्होंने जोर दिया कि ईद मिलादुन्नबी केवल खुशी मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि पैगंबर साहेब की शिक्षाओं को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारने का भी दिन है। खान ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों को सहारा देना तथा सभी धर्मों के लोगों के साथ प्रेम और सम्मान का व्यवहार करना ही उनके संदेश को सही मायने में अपनाना है। आयोजकों की ओर से जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया था। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ जुलूस अंजुमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत के पदाधिकारियों ने बताया कि जुलूस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पैगंबर साहेब के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज में अमन, शांति और सौहार्द कायम रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों और प्रतिभागियों ने अनुशासन का परिचय दिया, जिसके चलते जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के सफल संचालन के बाद अंजुमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Source link
मधुबनी में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी:1000 से अधिक लोग हुए शामिल, दिखा सामाजिक सौहार्द
