Headlines

ईद मिलादुन्नबी पर लोगों ने मस्जिदों में की नमाज अदा:सीवान में आकर्षक रोशनी-फूलों से हुई सजावटी, शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम




सीवान शहर समेत पूरे जिले में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों को आकर्षक रोशनी, फूलों और सजावटी लाइटों से सजाया। कई स्थानों पर लोगों के लिए रूह अफजा और शरबत की भी व्यवस्था की गई। बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सुबह मस्जिदों में नमाज अदा की गई और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया गया। इसके बाद दोपहर में शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस दौरान नात-ए-पाक और तकरीर के माध्यम से पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलने तथा शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया जाएगा। जिले के विभिन्न इलाकों में इस अवसर पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ईद मिलादुन्नबी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन की ओर से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी की गई है। लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आए। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की है। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईद मिलादुन्नबी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। लोगों ने उम्मीद जताई कि जुलूस और अन्य कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *