Headlines

Maharashtra Hill iPhone Tragedy; Kunal Family Relatives


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Hill IPhone Tragedy; Kunal Family Relatives | Chhatrapati Sambhajinagar

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हादसा 21 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हुआ था। 300 फीट पहाड़ से गिरकर बेटे, मां और पिता की मौत हो गई थी।
 - Dainik Bhaskar

हादसा 21 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हुआ था। 300 फीट पहाड़ से गिरकर बेटे, मां और पिता की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में खाई में गिरने से पिता, मां और बेटे की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेटे कुणाल ने आईफोन की EMI को लेकर तनाव में जान दी थी।

अब उसके परिवार ने इस दावे को खारिज किया है। कुणाल की मौसी पल्लवी ने कहा कि घटना का मोबाइल फोन से कोई संबंध नहीं था और लोगों को अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए।

इंडिया टुडे ने परिवार के हवाले से बताया कि कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ रहें। हालांकि, उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं, यह जानकारी सामने नहीं आई।

उधर, DCP पंकज अतुलकर ने बताया कि परिवार में पिछले दो-तीन महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

हादसे से एक दिन पहले मां ने यूट्यूब पर रिश्तों को लेकर वीडियो पोस्ट किया था

संगीता के यूट्यूब पर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे।

संगीता के यूट्यूब पर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे।

हादसे से एक दिन पहले मां संगीता अपने यूट्यूब चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था।

इसमें उन्होंने कहा था- जो व्यक्ति प्यार को महत्व नहीं देता, उसके लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है।

कुणाल के परिवार में विवाद से जुड़े 2 दावे…

  • संगीता के मायके वालों के मुताबिक: मुरलीधर और संगीता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसमें संपत्ति से जुड़े विवाद भी शामिल थे। कुणाल चाहता था कि दोनों के बीच मतभेद खत्म हों।
  • पिता के परिवार ने बताई अलग कहानी: मुरलीधर की बहन शोभा राजेंद्र मस्के ने दंपती के रिश्ते को लेकर अलग जानकारी दी। उनके मुताबिक, मुरलीधर और संगीता ने 22 साल पहले लव मैरिज की थाी। मुरलीधर के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे और शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। संगीता को ससुराल वालों ने कभी एक्सेप्ट नहीं किया।
मुरलीधर चांदगुडे, संगीता चांदगुडे और बेटा कुणाल चांदगुडे (बाएं) की फाइल फोटो।

मुरलीधर चांदगुडे, संगीता चांदगुडे और बेटा कुणाल चांदगुडे (बाएं) की फाइल फोटो।

हादसे वाले दिन का घटनाक्रम, 3 फोटोज में समझें…

पहाड़ी के किनारे 4 घंटे तक खड़ा रहा था कुणाल

कुणाल सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी पर चढ़ गया था। बार-बार जगह बदल रहा था।

कुणाल सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी पर चढ़ गया था। बार-बार जगह बदल रहा था।

पिता बचाने के लिए आगे बढ़े, दोनों नीचे गिरे

पिता ने बेटे को बचाने के लिए पकड़कर अपनी और खींचने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे और दोनों नीचे गिर गए।

पिता ने बेटे को बचाने के लिए पकड़कर अपनी और खींचने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे और दोनों नीचे गिर गए।

कुछ सेकेंड बाद मां भी पहाड़ी से कूद गई

यह दृश्य देखकर मां संगीता भी कुछ ही क्षण बाद पहाड़ी से नीचे कूद गईं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह दृश्य देखकर मां संगीता भी कुछ ही क्षण बाद पहाड़ी से नीचे कूद गईं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

———————–

ये खबर भी पढ़ें:

दावा-सिया ने चेतन से 4 महीने पहले सीक्रेट मैरिज की:गवाह बनी दो सहेलियों से पूछताछ जारी

पुणे की वडगांव कोर्ट ने 3 जुलाई को सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया और चेतन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *