Headlines

आंगनबाड़ी सहायिका की इलाज के दौरान मौत:बेटे पर मां को बाइक से धक्का देने का आरोप, दुकानदार ने पति को सूचना दी; फरार




गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। महिला की मौत का आरोप उसके बेटे पर लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान ओझवलिया गांव निवासी हृदय बैठा की पत्नी शकुंतला देवी के रूप में हुई है, जो ओझवलिया आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। घटना के बाद से उनका बेटा विशुन बैठा फरार है। फाजिलनगर वाहन पकड़वाने ले जा रहा था बताया जाता है कि विशुन बैठा अपनी मां शकुंतला देवी को फाजिलनगर में वाहन पकड़वाने के लिए बाइक से ले जा रहा था। इसी दौरान बाढ़ू चौराहा बाजार के पास उसने कथित तौर पर अपनी मां को बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों ने महिला के पति हृदय बैठा को फोन पर जानकारी दी। लोगों ने पहुंचाया अस्पताल; पडरौना रेफर इसके बाद शकुंतला देवी को इलाज के लिए फाजिलनगर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पडरौना सरकारी अस्पताल रेफर किया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। हालत में सुधार पर परिजन गोपालगंज ले आए इलाज के दौरान हालत में कुछ सुधार होने पर परिजन उन्हें गोपालगंज के एक निजी अस्पताल ले आए, जहां उनका इलाज चल रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें दोबारा गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मृतका का बेटा विशुन बैठा पहले भी तीन बार जेल जा चुका है। बेटा चार-पांच दिन पहले जेल से बाहर आया था वह घटना से लगभग चार-पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। ग्रामीणों ने उसके नशे का सेवन करने की बात भी बताई है। घटना के बाद से वह फरार है। शकुंतला देवी की मौत को लेकर गांव में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। यह भी जांच की जा रही है कि महिला की मौत दुर्घटना में लगी चोट के कारण हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *