Headlines

अनमोल के गुलाब सिद्धू से विवाद की कहानी:2-3 लाख के पॉडकास्ट ने बिगाड़ी दोस्ती, क्वात्रा बोले- रिश्ते नहीं होंगे खत्म, आज सामने आएंगे सबूत




पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू और सोशल वर्कर अनमोल क्वात्रा के बीच पॉडकास्ट के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। एक-दूसरे को ‘भाई’ और ‘जान’ कहने वाले दोनों दोस्तों के बीच विवाद तब सामने आया, जब गुलाब सिद्धू ने अनमोल का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि उनसे पॉडकास्ट के लिए 2-3 लाख रुपए मांगे गए। इसके बाद अनमोल क्वात्रा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। विवाद बढ़ने पर अनमोल क्वात्रा ने सामने आकर गुलाब सिद्धू को अपना भाई बताया और कहा कि यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा। उन्होंने लोगों से गुलाब सिद्धू की 21 अगस्त को रिलीज हुई पहली फिल्म को परिवार के साथ देखने की अपील की। यहां तक कि उन्होंने अपनी जेब से पैसे देकर लोगों को गुलाब की फिल्म दिखाने की पेशकश भी की। अनमोल ने कहा कि सोशल मीडिया पर दो दोस्तों की निजी बातचीत को तमाशा बनाया जा रहा है। अनमोल के समर्थन के बाद गुलाब सिद्धू के रुख में भी नरमी आई। उन्होंने मीडिया के सामने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी किसी बात से किसी को बुरा लगा हो या गुस्सा आया हो तो वह दिल से माफी मांगते हैं। अब अनमोल क्वात्रा रविवार को इस पूरे विवाद की सच्चाई और इससे जुड़े सबूत जनता के सामने रखने वाले हैं, जिसका फैंस को इंतजार है। अनमोल क्वात्रा और गुलाब सिद्धू के विवाद को सिलसिलेवार जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *