Headlines

कौमी इंसाफ मोर्चा का पंजाब बंद:सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्‌टी, मोहाली में हाईवे जाम, लुधियाना में निहंग जाम करने पहुंचे; जालंधर बस स्टैंड पर यात्री फंसे




कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज (21 अगस्त) सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद है। बसों के पहिए थम गए हैं। कई जगह बाजारों के साथ स्कूल भी बंद हैं। हालांकि ट्रेनों पर अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। मोहाली में खरड़ चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया गया है। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस हो गई। जालंधर, पठानकोट और लुधियाना में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। मोर्चा सजा पूरी होने के बाद भी जेल में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग कर रहा है। पंजाब बंद के PHOTOS… पंजाब बंद से जुड़े अपडेट्स… पंजाब बंद के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *