Headlines

गोपालगंज में बिजली गिरने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत:खेत से लौटते समय हादसा, भाई गंभीर; ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, रेफर




गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में आठ वर्षीय छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। यह हादसा तब हुआ जब दोनों भाई खेत से घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान सबेया गांव निवासी दिनेश पर्वत के बेटे सूर्या कुमार (8) के रूप में हुई है। उसका बड़ा भाई प्रवीण कुमार भी इस घटना में घायल हुआ है। बिजली की चपेट में आने से दोनों भाई झुलस गए जानकारी के अनुसार, सूर्या और प्रवीण खेत से घास काटकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ उन पर वज्रपात हो गया। बिजली की चपेट में आने से दोनों भाई वहीं गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान आठ वर्षीय सूर्या कुमार ने दम तोड़ दिया। प्रवीण कुमार की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पिता दिनेश चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं घटना के समय दोनों बच्चे घर में अकेले थे। उनके पिता दिनेश पर्वत रोजी-रोटी के लिए चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां किसी काम से बुआ के घर गई हुई थीं। इस हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। बताया गया है कि मृतक सूर्या कुमार छठी कक्षा का छात्र था। इस घटना से पूरे गांव में गम का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *