![]()
लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन को लेकर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट की जिला इकाई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रंजीत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सावन-भादो के दौरान मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधाओं को लेकर कई मांगें रखीं। तीन प्रमुख मार्गों को 40 फीट चौड़ा करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने अशोक धाम हॉल्ट, बीएड कॉलेज की ओर से मंदिर आने वाले मार्ग और बालगुदर की ओर से आने वाली सड़कों को करीब 40 फीट चौड़ा करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि सावन-भादो में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से इन रास्तों पर भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुचारु होगा और आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्य भी आसानी से किया जा सकेगा। कांवरियों के लिए अलग-अलग रास्ते बनाने का सुझाव प्रतिनिधिमंडल ने कांवरियों के आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने और भीड़ वाले स्थानों पर रेलिंग लगाने का सुझाव दिया। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित करने और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। मंदिर के पास स्थायी स्वास्थ्य केंद्र की मांग संगठन ने अशोक धाम मंदिर के समीप स्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की भी मांग की है। इसके अलावा सावन-भादो के दौरान श्रद्धालुओं की निगरानी और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए एक प्रशासनिक भवन बनाने की अपील की गई है। आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई में मिलेगी मदद प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, स्थायी स्वास्थ्य केंद्र और प्रशासनिक भवन बनने से किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर सकेगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य जरूरी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा सकेंगी। प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार की अपील राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
Source link
अशोक धाम की 3 सड़कें चौड़ी करने की मांग:कांवरियों के लिए अलग रास्ता-रेलिंग और स्थायी हेल्थ सेंटर बनाने की मांग; डीएम को ज्ञापन
