Headlines

बेतिया में टीचर को लगा करंट, मौके पर मौत:पंखा लगाते समय चपेट में आए; पत्नी, 3 बेटियों और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल




बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड स्थित हरपुर गढ़वा पंचायत में पंखा लगाते समय करंट लगने से 44 वर्षीय शिक्षक मोहम्मद अली की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मोहम्मद अली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मिश्रौली में कार्यरत थे। बुधवार को वह अपने घर में पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद अली मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं। बिना पोस्टमार्टम कराया अंतिम संस्कार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिक्षक की अचानक हुई मौत से पूरे गांव और विद्यालय परिवार में मातम पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *