Headlines

'खेतों के अंतिम छोड़ तक पानी पहुंचाएं':सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उदेरा स्थान बराज का किया निरीक्षण, पटवन की समस्या दूर करने को कहा




नालंदा में किसानों को पटवन की समस्या से निजात दिलाने और खेतों में जल आपूर्ति के लिए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उदेरा स्थान बराज का निरीक्षण किया। सांसद ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता और अन्य तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बराज से निकलने वाली सभी प्रमुख नहरों में पानी के वर्तमान स्तर और प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया। सांसद ने बराज कार्यालय में विभागीय अभियंताओं के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में कम बारिश पर किसानों के अंतिम छोर के खेतों तक पानी पहुंचाया जाए। जल प्रवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश सांसद ने इस्लामपुर-औगारीधाम नहर में जल प्रवाह में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने और तेल्हाड़ा नहर में आवश्यकतानुसार पानी की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने हिलसा और करायपरसुराय प्रखंडों में पानी के कारण बाढ़ या जलजमाव की स्थिति न बने, इसके लिए भी अभियंताओं को पहले से सतर्कता बरतने और जरूरी तकनीकी उपाय करने को कहा। खेती के लिए उदेरा स्थान बराज सबसे महत्वपूर्ण जल स्रोत सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नालंदा के पश्चिमी क्षेत्र में खेती के लिए उदेरा स्थान बराज सबसे महत्वपूर्ण जल स्रोत है और किसानों की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर वरिष्ठ जदयू नेता वीरेंद्र प्रसाद, संजय साहू, अजय चंद्रवंशी, कुमार मंगलम, अमित कुमार अधिवक्ता, विजय प्रसाद, मोहन कुमार, धर्मवीर प्रसाद, बबलू प्रसाद, आशुतोष कुमार, धनंजय कुमार और वाल्मीकि महतो सहित जल संसाधन व सिंचाई विभाग के कई अभियंता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *