Headlines

वाणावर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे 50 हजार श्रद्धालु:जहानाबाद में सावन की तीसरी सोमवारी पर भक्तों ने किया जलाभिषेक




जहानाबाद में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के अवसर पर वाणावर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध बाबा सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु रविवार रात से ही मंदिर परिसर पहुंचने लगे थे। सोमवार सुबह तक मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। जिले के साथ-साथ दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में भक्त बाबा सिद्धनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सावन की सोमवारी और नाग पंचमी एक साथ पड़ने से भक्तों में अधिक उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल और प्रशासनिक पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। जिला पदाधिकारी ने रविवार रात को ही वाणावर पहुंचकर मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 50 हजार श्रद्धालुओं के जलाभिषेक किए जाने की संभावना उन्होंने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने का निर्देश दिया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। मंदिर के महंत गुड्डू सिंह ने बताया कि सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने करीब 50 हजार श्रद्धालुओं द्वारा बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक किए जाने की संभावना जताई। मंदिर प्रबंधन भी प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *