Headlines

औरंगाबाद पहुंचे मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया:कारोबारियों की समस्याएं सुनी, बोले- वंदे मातरम पर कांग्रेस का रवैया आश्चर्यजनक है




बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया रविवार देर शाम औरंगाबाद पहुंचे। स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने बाजार, व्यवसाय और स्थानीय स्तर पर आ रही विभिन्न परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। संजीव चौरसिया ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके निदान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। व्यापारियों से संवाद के दौरान मीडिया ने उनसे वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल किया। इस पर उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में अपनी भूमिका का दावा करने वाली कांग्रेस का वंदे मातरम के प्रति रवैया आश्चर्यजनक है। वंदे मातरम पर कांग्रेस को घेरा संजीव चौरसिया ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की आजादी के आंदोलन और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ा हुआ गान है। इसके सम्मान के लिए असंख्य लोगों ने कुर्बानियां दी। आजादी के आंदोलन के दौरान युवाओं ने वंदे मातरम के उद्घोष के साथ देश को स्वतंत्र कराने का संकल्प लिया था। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कार्यक्रम के दौरान चार पंक्तियां गाने के बाद विचलित होती दिखाई दीं। इसे कांग्रेस की राष्ट्रभक्ति को लेकर कथित दोहरी मानसिकता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। ‘जनता सब देख रही है’ मुख्य सचेतक ने कहा कि पहली बार लाल किले पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में पूरे गायन के साथ तिरंगा फहराने की पहल हुई, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया। उन्होंने केरल में भी वंदे मातरम को लेकर रोक लगाए जाने का आरोप लगाया।
संजीव चौरसिया ने कहा कि इन घटनाओं से कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है। देश की जनता राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों को लेकर काफी संवेदनशील है और सब कुछ देख रही है। जनता समय आने पर इसका उचित जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस से राष्ट्रहित के मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान करने की अपील भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *