Headlines

नौकरी का झांसा देकर युवतियों से शोषण:सीतामढ़ी में आरोपी गिरफ्तार, 8 लड़कियां बरामद




सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर युवतियों के शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके चंगुल से पश्चिम बंगाल, मुजफ्फरपुर और कुशीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की आठ लड़कियों को सुरक्षित बचाया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह मामला 13 अगस्त को सामने आया, जब पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली। शिकायत में बताया गया था कि कुछ युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया है और उनके साथ मारपीट कर जबरन गलत कार्य कराया जा रहा है। टोटल 8 लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया गया सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच और पीड़िताओं के बयानों से पता चला कि पश्चिमी चंपारण जिले का मिस्टर बैठा उर्फ आजाद नामक व्यक्ति युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बुलाता था। बाद में उन्हें जबरन डांस और देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना में कांड संख्या 551/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पश्चिम बंगाल, मुजफ्फरपुर और कुशीनगर सहित विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से संबंधित कुल आठ लड़कियों को सुरक्षित बचाया है। पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा – एडिशनल एसपी अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन लड़कियों को किस माध्यम से सीतामढ़ी लाया गया और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। एडिशनल एसपी आशीष आनंद ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर युवतियों का शोषण करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच केवल आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। विशेष रूप से यह जांच की जा रही है कि सीतामढ़ी में इस नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े थे और उनकी क्या भूमिका थी। पुलिस इस दिशा में जांच जारी रखे हुए है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *