Headlines

लखीसराय में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिसकर्मी सम्मानित:एसपी-डीएम ने एटीएम फ्रॉड खुलासा- बेहतर पुलिसिंग के लिए दिए प्रशस्ति पत्र




लखीसराय पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। झंडोत्तोलन और संबोधन कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार और जिलाधिकारी ने चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कबैया थाना के एसआई दिलीप कुमार चौधरी को एटीएम फ्रॉड मामले के सफल उद्भेदन और बेहतर पुलिसिंग के लिए विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एटीएम फ्रॉड से जुड़े मामले में उनकी प्रभावी कार्रवाई और उद्भेदन में उनके योगदान की सराहना की गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्तव्य के प्रति समर्पण और बेहतर पुलिसिंग के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। सम्मान समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों से पूरी ईमानदारी, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, जिससे पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *