![]()
किशनगंज के सदर प्रखंड अंतर्गत गाछपाड़ा पंचायत के खाड़ी बस्ती गांव में गुरुवार को महानंदा नदी में स्नान करते समय एक 20 वर्षीय युवक लापता हो गया। युवक की पहचान खाड़ी बस्ती निवासी राहुल कुमार, पिता दिलीप यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार महानंदा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। नदी किनारे ग्रामीण और परिजन की भीड़ घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। टीम नदी में सर्च अभियान चलाकर युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन नदी किनारे जमा हो गए हैं। गहरे पानी में जाने से बचने की अपील प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और खोजबीन अभियान जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण बहाव तेज हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से नदी में स्नान करते समय सतर्कता बरतने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है।
Source link
किशनगंज के महानंदा नदी में युवक लापता:नहाते समय गहरे पानी में गया, खोजबीन अभियान जारी
