Headlines

कैमूर में 9वां आयुष्मान अस्पताल शुरू:प्रतिभा अस्पताल में अब मिलेगा 10 लाख तक का 'फ्री ट्रीटमेंट'




कैमूर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने अखलासपुर स्थित प्रतिभा अस्पताल का आयुष्मान भारत योजना के तहत उद्घाटन किया। डॉ. रजक ने बताया कि इस अस्पताल के जुड़ने से जिले में आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज प्रदान करने वाले सूचीबद्ध अस्पतालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ‘वय वंदना योजना’ के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा उन्होंने जानकारी दी कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इसके अतिरिक्त, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वय वंदना योजना’ के अंतर्गत 5 लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा शामिल किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को पहचान पत्र दिखाना होगा जिससे उन्हें कुल 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों को इसका लाभ लेने के लिए केवल पहचान पत्र (जैसे आधार) प्रस्तुत करना होगा। प्रतिभा अस्पताल की चिकित्सक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा पांडे ने बताया कि अब भभुआ और आसपास के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पटना, वाराणसी या लखनऊ जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अस्पताल में आधुनिक दूरबीन विधि (लैप्रोस्कोपी) से ऑपरेशन, आईसीयू, वेंटिलेटर, उच्च स्तरीय नवजात शिशु देखभाल (NICU) और हाई-रिस्क डिलीवरी जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य हर वर्ग के मरीजों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाला इलाज उपलब्ध कराना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *