Headlines

पटना में युवक की चाकू मारकर हत्या, मां घायल:परिजनों ने थाने पर किया पथराव, भाई बोला- बदमाशों ने घर में घुसकर मारा




पटना के बख्तियारपुर में मंगलवार शाम घर में घुसकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बेटे का बचाने आई मृतक की मां पर भी बदमाशों से चाकू से हमला कर दिया। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को पीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतक की पहचान रामविलास दास के पुत्र ज्ञानदीप कुमार (30) के रूप में हुई है। मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर के बड़ी चमरटोली की है। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्टेट हाइवे 106 पर थाने के गेट के सामने शव को रखकर रोड जाम किया। गुस्साए परिजनों ने थाने पर रोड़ेबाजी भी की। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुबह में हमलावर के खिलाफ मृतक आवेदन देने पहुंचा था, लेकिन थाना में आवेदन नहीं लिया गया। पुलिस अगर उस वक्त एक्टिव हो जाती तो आज वो जिंदा होता। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला परिजनों ने बताया कि, ज्ञानदीप अपने घर से सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका एक व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ज्ञानदीप ने अपने भाई दीपक को मौके पर बुलाया। जिसके बाद दीपक मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया, फिर दोनों भाई घर लौट आए। हालांकि, कुछ देर बाद जिस व्यक्ति से ज्ञानदीप का विवाद हुआ था, वह दो अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंच गया। वहां फिर से मारपीट शुरू हो गई और इसी दौरान ज्ञानदीप पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ज्ञानदीप के सीने, पेट और पैर में चाकू मारा गया दीपक ने बताया कि चाकू के हमले में ज्ञानदीप के सीने, पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ज्ञानदीप की मां सुनीता देवी भी इस हमले में घायल हो गईं। दीपक ने बताया कि मां के बाएं हाथ की हथेली के पास चाकू लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। दीनानाथ ने मेरे भाई को मारा मृतक के भाई दीपक ने आरोप लगाया है कि छत्रपाल नगर निवासी दीनानाथ और उनके दो पुत्रों ने पहले रास्ते में उनके भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद घर पहुंचकर परिवार पर हमला किया। दीपक ने यह भी बताया कि उसका भाई दीनानाथ के घर आता-जाता था और उनके परिवार के साथ बाहर भी आना-जाना होता था, जिसके कारण पहले भी विवाद हुआ था। दीनानाथ नौकरी लगाने के लिए भाई से पैसे मांगता था, जिसको लेकर ज्ञानदीप मना करते थे। उसी को लेकर उसने विवाद किया और इस वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर अपर थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि भाई के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *