![]()
बेगूसराय सदर में नीमा चांदपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को एससी एक्ट के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वनवारा निवासी रामोतार सहनी के रूप में हुई है। वह कारी सहनी का पुत्र है। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि रामोतार सहनी एससी एक्ट के एक मामले में आरोपी था और उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link
नीमा चांदपुरा में SC-CT एक्ट का वारंटी गिरफ्तार:पुलिस ने वनवारा से छापेमारी कर पकड़ा
