Headlines

नालंदा- अवैध संबंधों का विरोध करने वाली महिला की मौत:फंदे से घर में लटकी मिली; मायका पक्ष की शिकायत के बाद प्रेमिका गिरफ्तार, दामाद फरार




नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलांवा पंचायत के लढ़ुआरी मठियापर गांव में मंगलवार को 24 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान गांव के ही पिंटू कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के पीछे पति के अवैध संबंध को लेकर चल रहा विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी में होता था विवाद ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, प्रीति के पति पिंटू कुमार का गांव की ही एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ शादी से पहले से ही अवैध संबंध था। पिंटू चेन्नई में मजदूरी करता था और 10 दिन पहले ही गांव लौटा था। मृतका की (चाची सास) संजू देवी ने बताया कि प्रीति अक्सर अपने पति को उस महिला से मिलने और उसके घर जाने से मना करती थी, जिसका वह विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। प्रेमिका के घर जाकर हुआ था विवाद संजू देवी ने बताया कि घटना की सुबह भी प्रीति अपने पति को बुलाने के लिए उस प्रेमिका के घर गई थी। वहां दोनों के बीच जमकर मारपीट और हाथापाई हुई। इसके बाद प्रीति अपने घर लौट आई। कुछ ही देर बाद उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। मृतका की एक बेटी भी है। प्रीति का मायका जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में है। पति सहित चार पर हत्या की प्राथमिकी, प्रेमिका गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही परवलपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के मायके वालों ने पति और उसके सहयोगियों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर पति समेत कुल चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है और फरार आरोपितों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *