- Hindi News
- National
- Heavy Rain Alert Rajasthan Madhya Pradesh | Amarnath Yatra Halted Update
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली में लगातार चार दिनों से बारिश हो रही है। 8 अगस्त का दिन पिछले दो साल में अगस्त का सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन रहा।
शनिवार को दिल्ली में 98.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले अगस्त में इतनी ज्यादा बारिश 2024 में हुई थी। तब महीने के पहले दिन ही 100.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
दिल्ली में इस साल अगस्त में कुल बारिश 225.7 मिमी हो गई। जबकि अगस्त में सामान्य तौर पर पूरे महीने 233.1 मिमी बारिश होती है। यानी इस बार 8 दिनों में ही सामान्य मासिक बारिश का आंकड़ा लगभग पूरा हो गया।
दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है। उधर जम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ की यात्रा तय समय से 20 दिन पहले रोक दी गई है। लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण रास्ते खराब हो जाने के कारण यह फैसला लिया गया।
अब जो जत्थे यात्रा पर हैं, उन्हीं की यात्रा पूरी कराई जाएगी। नए जत्थे नहीं भेजे जाएंगे। अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सिर पर बैग रखकर बच्चे डूबे रास्तों को पार कर स्कूल जाते हुए।

यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि बच्चे मस्ती करते नजर आए।

दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में पानी भरने से सड़कों पर लंबा जाम लग गया।



