Headlines

हरियाणा में थाने के सामने 7 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग:30 राउंड गोलियों से ब्लैक स्कॉर्पियो छलनी की; हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लिए भागता दिखा




हरियाणा के दादरी शहर में सिटी थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों को गोलियों मारी। सभी को सिविल अस्पताल लाने के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिटी थाने के ठीक सामने 3 बदमाश बाइक पर बैठकर आए और गाड़ी रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 30 राउंड फायरिंग से ब्लैक स्कॉर्पियो को छलनी किया। गोलियों की गूंज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें ब्लैक स्कॉर्पियों में लहूलुहान युवक बैठे दिख रहे हैं। वहीं, एक हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लेकर भागता दिखा। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि गोलीबारी की वजह की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही DSP कप्तान सिंह और DSP मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे। गोलीबारी के बाद के PHOTOS… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला बाइक पर बदमाश, स्कॉर्पियो रुकवाकर बरसाईं गोलियां पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीन बदमाश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। आरोपियों ने पहले स्कॉर्पियो को रुकवाया और फिर उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग में 7 लोग घायल फायरिंग में अंकित (चरखी दादरी), कीर्तिमान (हिसार), सूरज (मानहेरू), अंकित (भिवानी), सनी (हिसार), कृष्ण (महेंद्रगढ़) और अमित (फतेहगढ़) को गोलियां लगीं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया। डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। मौके से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। SP बोले- गैंगवार लग रहा, जांच जारी चरखी दादरी के SP लोगेश कुमार के अनुसार, दोपहर 1 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में इसे गैंगवार माना जा रहा है। अभी जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *