Headlines

समस्तीपुर में करंट से किसान की मौत:11 हजार वोल्ट तार के पास गई थी बकरी, मवेशी को बचाने में गई जान




समस्तीपुर में 11 हजार वोल्ट के तार से किसान को करंट लगा और उनकी मौत हो गई। मृतक जगमोहरा पंचायत के वार्ड-15 के रहने वाले फुलेश्वर मुखिया (60) हैं। परिजन ने बताया कि फुलेश्वर खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दो बच्चे भी हैं। मृतक के भाई अजय मुखिया ने कहा कि गुरुवार को फुलेश्र की बकरी पड़ोसी के मकान की छत पर चली गई थी। छत से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गुजरा हुआ है। बकरी को करंट लग गया और वह छटपटाने लगी। बकरी को बचाने के लिए फुलेश्वर मौके पर पहुंचे और उन्हें भी करंट लग गया। घटना बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा गांव की है। लाइन काटने के लिए बिजली विभाग को फोन किया परिजन ने तुरंत बिजली विभाग को फोन किया और लाइन काटने के लए कहा, लेकिन जब तक बिजली कट होती तब तक फुलेश्वर मुखिया की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना के बाद बिथान थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
आवेदन पर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी विभूतिपुर थाना अध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। यदि मृतक के परिजन लिखित आवेदन देते हैं तो आपदा राहत योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता की राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *