![]()
जेडीयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने गुरुवार को पटना में सम्राट चौधरी पर हमला बोला। उन्होंने सम्राट चौधरी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, “मत बोलवाइए… मत बोलवाइए… सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको। सरकार के विरोध में बोलेगा उसको मरवा दिया जाएगा। उनसे सवाल पूछा गया कि तेजस्वी यादव लगातार सरकार के खिलाफ बोलते हैं तो गोपल मंडल में कहा कि उनके साथ सरकार ने क्या किया आपलोगों ने नहीं देखा क्या। घर ले लिया गया। सुरक्षा ले ली गई? नीतीश कुमार रहते तो इस तरीके का कुछ नहीं होता। तेजस्वी के साथ जैसा हुआ वैसे में तो उनको सामने आकर भूचाल ला देना चाहिए। उन्होंने हालांकि आगे कहा कि मुझे किसी से डर नहीं लगता है। मैं लड़ने वाला आदमी हूं, डरकर भागने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों को दबाने की कोशिश की जाती है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार पर घेरा गोपाल मंडल ने कहा, बांकीपुर में बीजेपी की हार के पीछे कई कारण रहे। जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का भी चुनाव पर असर पड़ा। बांकीपुर बुद्धिजीवियों का इलाका है, लेकिन वहां एक साधारण व्यक्ति को चुनाव लड़वा दिया गया। ‘नीतीश का चेहरा नहीं था, इसलिए बदला फैसला’ गोपाल मंडल ने आगे कहा, पिछले चुनाव में लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा देखकर वोट दिया था। इस बार स्थिति अलग थी और नीतीश कुमार चुनावी तस्वीर में नहीं थे, इसलिए जनता ने परिवर्तन का फैसला लिया। उनका दावा था कि मतदाताओं ने परिस्थितियों को देखते हुए अपना निर्णय बदला। जानिए कौन हैं गोपाल मंडल गोपाल मंडल जदयू के पूर्व विधायक हैं। वो भागलपुर के गोपालपुर से 4 बार विधायक रह चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने इन्हें टिकट नहीं दिया। गोपाल मंडल अपने बयानों से लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
Source link
गोपाल मंडल बोले-'सम्राट चौधरी हमको मरवा देंगे, मत बोलवाइए':कहा- सरकार के विरोध में जो बोलेगा, उसको मरवा दिया जाएगा; तेजस्वी का हाल देखिए
