Headlines

किशनगंज में नाबालिग लड़की लापता:टाउन थाने में गुमशुदगी की FIR दर्ज, पिता बोले- 'फूल तोड़ने घर से निकली थी'




किशनगंज शहर के टाउन थाना क्षेत्र से 1 नाबालिग लड़की लापता हो गई है। उसके पिता ने गुरुवार को सदर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग 2 अगस्त की सुबह फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थी। परिवार के अन्य सदस्यों के जागने पर जब उसकी तलाश की गई, तो वह घर पर नहीं मिली। शुरुआती खोजबीन में परिजनों को लगा कि वह जल्द लौट आएगी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसके वापस न आने पर परिवार में चिंता बढ़ गई। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लगातार खोजबीन के बाद भी सफलता न मिलने पर लड़की के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजन के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। नाबालिग की तलाश के लिए संबंधित स्थानों से जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नाबालिग के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल स्थानीय थाने को सूचित करें। पुलिस मामले की जांच और खोजबीन में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *