Headlines

अहिल्या गौतम स्थान मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण:तय समय में काम पूरा करने के निर्देश, निर्माणाधीन एयरपोर्ट टर्मिनल के काम की भी ली जानाकरी




दरभंगा में डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को दो विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अहियारी स्थित अहिल्या गौतम स्थान मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों के साथ-साथ निर्माणाधीन दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार, पोखर के सौंदर्यीकरण, चहारदीवारी निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने भवन निर्माण विभाग और पर्यटक विभाग के कार्यपालक अभियंताओं से निर्माण कार्यों के वर्तमान स्थिति और शेष कार्यों की जानकारी ली। डीएम निर्देश दिया कि सभी निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य तय मानकों के हिसाब से तय समय पर करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धर्मशाला के जीर्णोद्धार कार्य का भी जायजा लिया और निर्देश दिया कि धर्मशाला का विकास इस प्रकार किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। एप्रोच पथ के एलाइमेंट के बारे में ली जानकारी जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने एयरपोर्ट टर्मिनल के लिए प्रस्तावित अस्थायी एप्रोच रोड (पहुंच पथ) के एलाइनमेंट का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि सड़क का एलाइनमेंट इस प्रकार तैयार किया जाए कि मुजफ्फरपुर-पूर्णिया की दिशा से आने-जाने वाले यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पार करने की आवश्यकता न पड़े। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। अस्थायी पहुंच पथ निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अस्थायी पहुंच पथ के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, भवन निर्माण विभाग और पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार, एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी और जिला प्रशासन के अन्य संबंधित पदाधिकारी और अभियंता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *