Headlines

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद एक्शन में बीजेपी:CM सम्राट चौधरी पहुंचे पार्टी कार्यालय, संजय सरावगी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हार की समीक्षा




पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए। बुधवार को वह अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। चुनाव में हार के कारणों, बूथ स्तर के प्रदर्शन, संगठन की रणनीति और प्रचार अभियान की कमियों पर चर्चा हो रही है। बैठक में यह भी आकलन किया जा रहा है कि किन क्षेत्रों में पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए संगठनात्मक स्तर पर क्या बदलाव किए जाएं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चुनावी फीडबैक लेने के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी रिपोर्ट भी ले रहे हैं। फिलहाल बैठक जारी है। बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा की ओर से आधिकारिक जानकारी या प्रेस बयान जारी किए जाने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *