Headlines

समस्तीपुर- निगम कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी:शहर में निकाला जुलूस, ऑफिस के गेट को किया जाम; उग्र आंदोलन की चेतावनी




समस्तीपुर नगर निगम में काम करने वाले सफाईकर्मियों की हड़ताल का आज(4 अगस्त 2026) छठा दिन है। शहर में कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। साफ-सफाई नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के मौसम में बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। नगर परिषद और नगर पंचायत के कर्मी भी अब हड़ताल पर चले गए हैं। नगर निगम स्थाई निकाय समिति के अध्यक्ष जीवछ पासवान के नेतृत्व में निगम कार्यालय से जुलूस निकाला। जो शहर के अलग-अलग मार्गों का भ्रमण करते हुए निगम कार्यालय पहुंची। ऑफिस के गेट पर जाम लगा दिया एक सभा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का गेट भी जाम कर दिया। अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। स्पष्ट शब्दों में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उन लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता हड़ताल जारी रहेगा। कर्मचारियों में जताई नाराजगी प्रदर्शन में शामिल सुनीता देवी ने कहा कि उन लोगों को सुबह 5:00 बजे से ही शहर की साफ-सफाई में लग जाना होता है। दिन के करीब 2:00 बजे तक काम में जुटे रहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *